केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (पूर्व में केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। यह सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST) और आईजीएसटी (IGST) का कराधान एवं कर संकलन और तस्करी की रोकथाम सम्बन्धी नीति निर्धारण करता है | इसका अलावा सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST), आईजीएसटी (IGST) और नशीले पदार्थ (सीबीआईसी के दायरे में) के प्रशासन से संबंधित नीति निर्धारण का काम भी करता है । बोर्ड अपने अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण है, जिसमें कस्टम हाउस, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय और केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला शामिल हैं।

CBIC के बारे में